Home » RANCHI NEWS: कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI NEWS: कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के चर्चित होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लव भाटिया राजधानी के बड़े होटल कारोबारी परिवार से थे। उनके परिवार का मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हिल और कावेरी रेस्टोरेंट सहित शहर में कई प्रतिष्ठान संचालित हैं।

Related Articles