Home » Jamshedpur News : लौहनगरी में महिलाओं पर बढ़ रहा जुल्म, बागबेड़ा में इतना पीटा कि हो गया मिस कैरेज, पोटका में छेड़छाड़ व मारपीट

Jamshedpur News : लौहनगरी में महिलाओं पर बढ़ रहा जुल्म, बागबेड़ा में इतना पीटा कि हो गया मिस कैरेज, पोटका में छेड़छाड़ व मारपीट

बिरसानगर में महिला की चेन छीन कर भाग गए बदमाश, मानगो में पुलिस के सामने गुंडई

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में महिलाओं के प्रति बढ (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लौहनगरी में जुर्म का ग्राफ तो बढ़ रहा है। मगर, जो सबसे अधिक चिंता का विषय है वह है महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध। पहले लोग महिलाओं पर हाथ उठाना भी मर्दानगी नहीं समझते थे मगर, अब महिलाएं साफ्ट टारगेट बनती जा रही हैं। पोटका में एक किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई। बागबेड़ा में तो हद कर दी गई। एक गर्भवती महिला के गर्भ को निशाना बना कर डंडे चलाए गए और उसका गर्भपात हो गया। यह महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। आरोपी ने उसकी हत्या कर दी जिसका कोई कुसूर नहीं था। उसका जुर्म बस इतना था कि वह बेकसूर उसकी कोख में पल रहा था जिससे आरोपी रंजिश रखता था।

यही नहीं, गुरुवार की रात लगभग आठ बजे मानगो में पायल टॉकीज के पास एक वाहन सवार ने गाड़ी के मिरर से दोपहिया वाहन का मिरर रगड़ जाने पर मानगो के दो पुलिस कर्मियों के सामने ही एक दंपति को जान से मारने की धमकी दी और आराम से चला गया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बस इतना हुआ कि पुलिस की मौजूदगी की वजह से वाहन सवार युवक को अपनी धमकी अमल में लाने की हिम्मत नहीं पड़ी।
मानगो के छोटा पुल पर एक दंपति ने अपनी दोपहिया वाहन में ब्रेक लगाई तो पीछे स्कूटी से चल रहे एक दबंग की गाड़ी दंपति की बाइक से टकराते टकराते बची। फिर क्या था। दबंग ने गाड़ी रोकी और गाली-गलौज शुरू कर दी। बाइक पर पीछे बैठी महिला ने दबंग को टोकते हुए बस इतना कहा कि भैया गाली मत दीजिए। माफ कर दीजिए। गलती हो गई। इतना सुनते ही दबंग आपे से बाहर हो गया और महिला को ही गाली-गलौज तब तक करता रहा जबतक आसपास लोग एकत्र नहीं हो गए। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं पुलिसिंग की कमी की वजह से ही शहर में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है।

छेड़छाड़ का विरोध किया तो जमकर पीटा

पोटका में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। किशोरी के पिता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा और उससे पूछताछ की। किशोरी ने आरोप स्वीकार कर लिए हैं। लिखा पढ़ी करने के बाद किशोर को बल सुधार गृह भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी मानपुर की रहने वाली है।

जबकि आरोपी किशोर बगल के गांव माहलीसाही का रहने वाला है। आरोप है कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई और जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो किशोर ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। किशोरी का इलाज अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बागबेड़ा में महिला को इतना पीटा की हो गया मिसकैरेज

जमशेदपुर में महिलाओं के प्रति अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बागबेड़ा के सिद्धू कानू मैदान की रहने वाली कंचन कुमारी के साथ पुराने विवाद में मारपीट की गई। पीड़ित महिला को इतना पीटा गया कि उसका मिस कैरेज हो गया। वह गर्भवती थी। कंचन कुमारी की हालत काफी खराब है। उसका इलाज चल रहा है। कंचन कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर संजय चौधरी को जेल भेजा गया है।

बागबेड़ा में पुरानी रंजिश में मारपीट

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी में पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। इस मामले में पीड़ित नीरज गुप्ता की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में रामचंद्र भगत और रामचंद्र भगत की पत्नी तिला भगत को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बिरसानगर में महिला की चेन छीनने के मामले में FIR

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन छोटा पुल के पास 21 मई की रात को बदमाशों ने एक महिला नवजीत सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली थी। बदमाशों ने उसे पिस्टल भी दिखाई थी। नवजीत सिंह बारीडीह के वास्तु विहार के प्रद्युम्न अपार्टमेंट की रहने वाली है। उनके आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बदमाश पल्सर से आए थे। अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।

Read also Jharkhand Transfer News : ट्रेजरी से वेतन मद से फर्जी निकासी मामला के बाद पथ निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 लेखा लिपिकों का तबादला

Related Articles

Leave a Comment