Home » Chaibasa News: बंदगांव में वज्रपात से 18 वर्षीय युवती की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

Chaibasa News: बंदगांव में वज्रपात से 18 वर्षीय युवती की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

by Rajeshwar Pandey
Bandgaon Lightning Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के श्रीदिरी गांव में सोमवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी गुंडई मुंडू की 18 वर्षीय पुत्री सुरारी मुंडू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरारी मुंडू शाम को घर से बाहर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, पहुंची पुलिस

वज्रपात में घायल होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई थी। लोगों को सतर्क करते हुए अलर्ट जारी किया गया था। गौरतलब है कि मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न रहें।

Read Also: Saraikela News: कपाली ओपी पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में पीटने का दावा

Related Articles

Leave a Comment