Home » Jamshedpur News : NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में कई गतिविधियों पर रोक

Jamshedpur News : NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में कई गतिविधियों पर रोक

by Mujtaba Haider Rizvi
निषेधाज्ञा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों और उनके 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को शाम 6:15 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनधिकृत उपयोग, नकल सामग्री रखने, पांच से अधिक लोगों के समूह में नारेबाजी या भाषण देने, हथियारों के प्रदर्शन, लाउडस्पीकर के उपयोग, पटाखे फोड़ने तथा सार्वजनिक सभा आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह आदेश परीक्षा में शामिल होने वाले वैध प्रवेश-पत्रधारी अभ्यर्थियों और परीक्षा कार्य में लगे अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

प्रशासन के अनुसार निषेधाज्ञा 20 जून 2026 की रात 10 बजे से प्रभावी होकर 21 जून 2026 की रात 9 बजे तक लागू रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 समेत अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन में सहयोग करने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Read also – Koderma News: टोटो को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, बाल-बाल बचे लोग

Related Articles

Leave a Comment