Home » Jamshedpur News: जुगसलाई में फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग फिर तेज, वार्ड पार्षद ने उपायुक्त को भेजा तीसरा रिमाइंडर

Jamshedpur News: जुगसलाई में फायर ब्रिगेड स्टेशन की मांग फिर तेज, वार्ड पार्षद ने उपायुक्त को भेजा तीसरा रिमाइंडर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या-04 के पार्षद राहत हुसैन ने जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को तीसरी बार ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इस संबंध में इसी साल 8 अप्रैल और 9 जून को भी ज्ञापन भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पार्षद ने पत्र में कहा है कि जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र की घनी आबादी वर्षों से फायर ब्रिगेड स्टेशन की कमी का सामना कर रही है। आग लगने की घटनाओं में दमकल वाहन को गोलमुरी स्थित फायर स्टेशन से पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सकता और लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने उल्लेख किया कि इस साल 29 मई को जुगसलाई में लगी भीषण आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा क्षेत्र में लगभग हर महीने आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

राहत हुसैन ने कहा कि जुगसलाई लगभग 200 वर्ष पुराना बसा हुआ इलाका है, जहां संकरी गलियां, घनी आबादी और बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। कपड़ा, कागज, दवाइयों, जूते, खाद्य सामग्री तथा अन्य सामान के गोदाम होने के कारण आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि लगभग पांच लाख से अधिक आबादी वाले जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र के लिए अलग फायर ब्रिगेड स्टेशन समय की आवश्यकता बन चुका है।

पत्र में उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि पर सर्वे कराया जाए। उन्होंने संभावित स्थानों के रूप में जुगसलाई थाना परिसर या बलदेव बस्ती, जुगसलाई रेलवे फ्लाईओवर के निकट, जुगसलाई वाटर फिल्टर प्लांट परिसर तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास की जमीन का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का भी चयन कर सकता है।

पार्षद ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि उनके पूर्व में दिए गए दोनों पत्रों पर संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए तथा वर्तमान स्थिति से उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र सकारात्मक पहल करेगा।

Read also – Jamshedpur Police Man Suspension: ट्रैफिक चेकिंग में रिश्वत लेते कैमरे में कैद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जमशेदपुर SSP की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment