Home » Cyber Crime: आंगनबाड़ी केंद्र को बना रखा था साइबर ठगी का अड्डा, पुलिस ने 4 जालसाजों को दबोचा

Cyber Crime: आंगनबाड़ी केंद्र को बना रखा था साइबर ठगी का अड्डा, पुलिस ने 4 जालसाजों को दबोचा

by Kanchan Kumar
Jamtara Cyber Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जामताड़ा: जहां बच्चों को पढ़ाई और पोषण मिलता है, उसी आंगनबाड़ी केंद्र को साइबर ठगों ने अपनी काली कमाई का ठिकाना बना रखा था। जामताड़ा पुलिस ने इस बात का पर्दाफाश करते हुए करमाटांड़ के पिण्डारी गांव स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर अचानक रेड मारी और मौके से 4 शातिर ठगों को धर दबोचा। पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है।

​कूरियर बॉय बनकर भेजते थे खतरनाक एपीके फाइल

एसपी शंभु कुमार सिंह के आदेश पर डीएसपी अमित कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज, शरीफ, इरफान और फरीद के रूप में हुई है। यह गैंग लोगों को कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन करता था। फिर डिलीवरी के नाम पर झांसा देकर उनके फोन में एक फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवा देता था। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करते, उनके फोन का पूरा कंट्रोल और बैंक डिटेल्स इन ठगों के हाथ में चली जाती थी।

​बरामद सामान और आगे की कार्रवाई

पुलिस की इस रेड में ठगों के पास से 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि इस गैंग के तार देश के कई राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नई बीएनएस धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस (कांड संख्या 49/26) दर्ज कर लिया है। इस छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राजेश मंडल और निरीक्षक नितिश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल थे।

Read Also: Cyber Fraud : एनजीओ से तीन करोड़ की साइबर ठगी का आरोपित गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment