Home » Jamshedpur Crime: आजाद नगर थाना परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक से गाली गलौज, जावेद अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur Crime: आजाद नगर थाना परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक से गाली गलौज, जावेद अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थाने में घटना को अंजाम देकर निकल गया आरोपी, पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आजाद नगर थाने में बवाल हो गया है। आजाद नगर थाना क्षेत्र के करीम सिटी कॉलेज रोड नंबर 1 के रहने वाले जावेद अख्तर पर हंगामा करने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

इसके चलते आजाद नगर में काफी देर तक कामकाज ठप रहा। बाद में किसी तरह मामला शांत किया गया। इस मामले में मनोज कुमार सिंह के आवेदन पर आजाद नगर थाने में जावेद अख्तर पुत्र लेट मोहम्मद शरीफ खान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एएसआई को गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एफआईआर में घटनास्थल आजाद नगर थाना ओसी कार्यालय और कैंपस लिखा गया है। हैरत की बात यह है कि आजाद नगर थाने में हंगामा करने के बाद आरोपी जावेद अख्तर वहां से निकल भी गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच एसआई दीपक कुमार रोशन को सौंप गई है।

Read also – Jamshedpur Crime News: पटमदा में ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, पांच घंटे तक चला बवाल, थाने में बैठाए गए युवक को छोड़ने के बाद मामला हुआ शांत

Related Articles

Leave a Comment