Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में गुमटी में हो रही थी गांजा और नशीली सिरप की बिक्री, एक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में गुमटी में हो रही थी गांजा और नशीली सिरप की बिक्री, एक गिरफ्तार

तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग पैकेट में कुल 2.060 किलोग्राम गांजा मिला। इसमें करीब 790 ग्राम गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा था, जबकि 1.270 किलोग्राम गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा स्थित एक गुमटी में छापेमारी की। पुलिस ने गुमटी से 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त नशीली सिरप की सात बोतल और 3,320 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल के अनुसार, 8 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालीगुमा में एनएच-33 किनारे किया कार शोरूम के पास एक गुमटी में गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री की जा रही है। गुमटी को बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के रूप में संचालित किया जा रहा था।

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास के साथ छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर गुमटी की घेराबंदी की और नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34) को गिरफ्तार कर लिया।

 गुमटी से क्या-क्या बरामद हुआ

तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग पैकेट में कुल 2.060 किलोग्राम गांजा मिला। इसमें करीब 790 ग्राम गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा था, जबकि 1.270 किलोग्राम गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला।

इसके अलावा पुलिस ने ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल की सात बोतल, गांजा बिक्री से प्राप्त 3,320 रुपये, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक Redmi स्मार्टफोन भी बरामद किया।

पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े लोगों का खुलासा

पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में एमजीएम थाना में 8 अगस्त को दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment