Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर सर्वदलीय बैठक, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

Jamshedpur News : गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर सर्वदलीय बैठक, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

सामाजिक संगठनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर के प्रतिभा केंद्र मैदान में बुधवार को सड़क सुरक्षा और बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सर्वदलीय, सामाजिक संगठनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हाल के दिनों में अन्ना चौक के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में बढ़ती चिंता के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

डीडीसी एवं ट्रैफिक डीएसपी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) एवं ट्रैफिक डीएसपी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गोविंदपुर क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बंद किया जाए। साथ ही सभी प्रमुख प्रवेश और निकासी मार्गों पर नो-एंट्री के समय से संबंधित बड़े और स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं।

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

बैठक में क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर करीब 20 गति सीमा संबंधी बोर्ड लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर कम से कम 10 स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई। गोविंदपुर गिट्टी मशीन के समीप घनी आबादी वाले क्षेत्र में मजबूत लोहे की बैरिकेडिंग कराने की भी मांग रखी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस स्थान पर अब तक सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है।

स्ट्रीट लाइट लगाने की उठी मांग

इसके अलावा अन्ना चौक से काली मंदिर तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, यातायात पुलिस के लिए पांच कमरों वाला यातायात पोस्ट बनाने तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए नो-पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकेगा। अधिकारियों ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles