Home » Jamshedpur News : रक्षाबंधन को छात्राओं ने SSP डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश

Jamshedpur News : रक्षाबंधन को छात्राओं ने SSP डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को बांधी राखी, सुरक्षा और विश्वास का दिया संदेश

एसएसपी ऑफिस में छात्राओं ने एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

by Mujtaba Haider Rizvi
student rakshabandhan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रक्षाबंधन को लेकर गुरुवार को छात्राओं ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक सुरक्षा का भावनात्मक संदेश देखने को मिला।

गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर भी है।

उन्होंने छात्राओं से निर्भीक होकर जीवन में आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की। साथ ही कहा कि छात्राएं अपने उज्ज्वल और सफल भविष्य के निर्माण के लिए आत्मविश्वास के साथ मेहनत करें। इस अवसर पर एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उपहार प्रदान किए। उन्होंने सभी छात्राओं के सुरक्षित, उज्ज्वल और सफल भविष्य की मंगलकामना भी की।

Read also Seraikela News : आदित्यपुर में फ्लैट से गिरकर किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या, उलझ गई गुत्थी

Related Articles

Leave a Comment