
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित नानक नगर में गणेश पूजा पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुनीता दास की अध्यक्षता में पूजा समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आराध्या दास द्वितीय और राजकुमार माहाली तृतीय स्थान पर रहे।
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में एमडीएस ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार जीता। एलएसपी ग्रुप को द्वितीय और एमएमजी ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माधुरी मुंडारी और इशिका यादव विजेता बनीं। वहीं बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अधिराज साहू और जया पात्रो ने प्रथम, वैष्णवी चातोम्बा और श्रद्धा दास ने द्वितीय तथा कौशल्या कुमारी और आयन महाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। सुई-धागा दौड़ में इंदु करुवा प्रथम, श्रुति द्वितीय और अनुपमा तृतीय रहीं। बैलून फोड़ रेस में राजवीर पूर्ति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहाल दूसरे और अभिमन्यु तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं के बाद पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी और बाल विकास सदस्य पद्मा केशरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से माहौल उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कुमार आशुतोष द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके अलावा पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पुरस्कार जीते।
इस अवसर पर सुनीता दास, पद्मा केशरी, चांदमनी लागुरी, द्रोपदी हेस्सा, सुशीला गोप, सुनीता महापात्रो, कमला पूर्ति, टिया, ओम, सोनाली समेत पूजा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

