Home » Ranchi Durga Puja : विसर्जन में थाना से समन्वय रखें पूजा समितियां, ध्वनि मानकों का करें पालन : मंजूनाथ भजन्त्री 

Ranchi Durga Puja : विसर्जन में थाना से समन्वय रखें पूजा समितियां, ध्वनि मानकों का करें पालन : मंजूनाथ भजन्त्री 

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डीसी ने यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का दिया निर्देश
रांची : दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर पूजा समितियों को संबंधित थाना से समन्वय बनाये रखना होगा। निर्धारित ध्वनि मानकों और अन्य नियमों का पालन करना होगा। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा समितियों को विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा मनाने की अपील की।
आगामी दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात की। समितियों ने पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया। पूजा समितियों की ओर से आयोजन के दौरान प्रशासनिक सहयोग से जुड़ी आवश्यकताओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया।
इस पर उपायुक्त ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पूजा समितियों को प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना चाहिए।
विसर्जन को लेकर विशेष निर्देश
उपायुक्त ने विशेष रूप से मूर्ति विसर्जन के दौरान संबंधित थाना के साथ समन्वय बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों से निर्धारित ध्वनि मानकों और पर्व के दौरान लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
प्रशासन की ओर से पूजा समितियों से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाये रखने तथा किसी भी आवश्यकता पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय करने की अपील की गयी है।
मुलाकात के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

Related Articles

Leave a Comment