Home » Palamu-Incident : ईंट भट्ठा में लोडिंग के दौरान ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

Palamu-Incident : ईंट भट्ठा में लोडिंग के दौरान ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा पंचायत के छतवा गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में बुधवार रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। ईंट लोडिंग के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक 28 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छतवा गांव का रहने वाला सुजीत चंद्रवंशी (28) बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुजीत ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर पलट गया। बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ईंट भट्ठा परिसर में अफरा-तफरी, घायल मजदूर इलाजरत

घटना के बाद ईंट भट्ठा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन नावा बाजार थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हादसे में जख्मी मजदूर को भी इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पलटे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles