Home » Chatra News: चतरा में भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी पर गरमाएगा सियासी पारा

Chatra News: चतरा में भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी पर गरमाएगा सियासी पारा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज पहुंचेंगे चतरा, मंडल कारा में बंद नेताओं से करेंगे मुलाकात, मंडल कारा पहुंचकर श्रीनिवास और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी काली यादव से करेंगे भेंट, पार्टी नेताओं के साथ रणनीति पर होगी चर्चा, कार्यकर्ताओं में हलचल तेज

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास की गिरफ्तारी के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को चतरा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ-साथ राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। आदित्य साहू मंडल कारा पहुंचकर दो दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास से मुलाकात करेंगे।

पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। भाजपा इस कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। प्रदेश अध्यक्ष मंडल कारा में बंद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से भी मुलाकात करेंगे। काली यादव करीब 20 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। उनके विरुद्ध विधानसभा चुनाव के दौरान राजद प्रत्याशी की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी बीस दिन पूर्व हुई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि दोनों मामलों को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया जाएगा तथा आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। आदित्य साहू के चतरा दौरे को भाजपा संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेगा।

Read Also: Palamu News: रैयती जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment