Home » Garhwa-Road-Accident : गढ़वा में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

Garhwa-Road-Accident : गढ़वा में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय युवक, जिसकी शादी कुछ ही हफ्तों में होनी थी, सड़क हादसे में जान गंवा बैठा। यह हादसा भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका गांव स्थित परभन मंदिर के पास हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

मर्दा गांव निवासी मनराखन सिंह का पुत्र दयानंद सिंह (26) शनिवार को अपने गांव से बाइक पर भंडरिया की ओर जा रहा था। उसके साथ मणिकांत लकड़ा (17 वर्ष) भी सवार था। इसी दौरान, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मणिकांत को गंभीर हालत में एमआरएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, 10 मई को रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में दयानंद की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। साउंड सिस्टम, टेंट और आर्केस्ट्रा की बुकिंग हो चुकी थी। परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था। लेकिन, इस दर्दनाक दुर्घटना ने सब कुछ बदल दिया। घर में सन्नाटा और मातम पसरा है।

गांव में शोक की लहर

हादसे की खबर फैलते ही मर्दा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थनीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Related Articles