Home » Giridih News : गिरिडीह में शव रखकर मेन रोड किया जाम, मौत के जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Giridih News : गिरिडीह में शव रखकर मेन रोड किया जाम, मौत के जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

by Rakesh Pandey
Giridih News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी के बाराडीह में गत दिन जमीन विवाद में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने से गंभीर रूप से झुलसे सहोदर यादव की मौत के बाद शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 6 बजे जाम लगते ही दोनों तरफ से छोटे- बड़े वाहनों की कतार लग गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन रांची से शव लेकर घर पहुंचे।

ग्रामीणों व भाजपाइयों ने मृतक के परिजन को न्याय के लिए शव को सड़क पर रख पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम होते ही एसडीपीओ धनंजय राम, बीडीओ फणीश्वर रजवार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज स्थल पर पहुंच लोगों से वार्ता की।

लोगों ने कहा कि ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय को यहां से तुरंत हटाया जाए। नामजद आरोपियों को 12 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, तभी सड़क जाम हटाया और शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर संसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, आजसू नेता-सह- जिप सदस्य अनूप पांडेय, भाजपा नेता आशीष बार्डर, प्रवीण प्रभाकर, रंजीत राय, राजेंद्र यादव, बैजनाथ यादव, सत्येंद्र राउत, रामकृष्ण वर्मा, मुंशी यादव आदि उपस्थित थे।

Read Also- Lohardaga Protest : चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर बंद रहा लोहरदगा, शुभम हत्याकांड के अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग हुई तेज

Related Articles

Leave a Comment