Home » Jamshedpur Murder: उलीडीह में हुए ननकू हत्याकांड में दो हत्यारोपियों को भेजा गया जेल, आपसी विवाद में हुई थी हत्या

Jamshedpur Murder: उलीडीह में हुए ननकू हत्याकांड में दो हत्यारोपियों को भेजा गया जेल, आपसी विवाद में हुई थी हत्या

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित तिर्की गार्डन के पीछे क्रिकेट मैदान में 19 अप्रैल को हुई कारपेंटर ननकू लाल की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में खड़िया बस्ती के ही रहने वाले कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला और उलीडीह के ही डिमना रोड स्थित स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मृतक का रियल मी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद किया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पूछताछ में पता चला कि हत्या की इस घटना में एक अन्य युवक भी लिप्त है। पुलिस इस युवक की तलाश में छापामारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला से ननकू लाल का विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार मारपीट हुई थी। लल्ला और जसबीर क्रिकेट मैदान में बैठ कर दारू पी रहे थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तभी उन्हें ननकू लाल दिख गया। इन दोनों ने ननकू लाल को दबोच लिया और गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बताते हैं कि कृष्णा सिंह और जसबीर सिंह दोनों क्रिकेट मैदान में अक्सर अड्डेबाजी करते थे। घटना 19 अप्रैल की रात को ही अंजाम दे दी गई थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles