Home » Latehar Accident :चंदवा सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार,सड़क किनारे घर में जा घुसी थी स्कॉर्पियो

Latehar Accident :चंदवा सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार,सड़क किनारे घर में जा घुसी थी स्कॉर्पियो

by Kanchan Kumar
Latehar Chandwa Scorpio Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित दामोदर गांव में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे की पीड़ा और दुखदाई हो गई है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब चार हो गई है। रिम्स में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल ललिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। ​यह खौफनाक घटना बुधवार की शाम की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गई थी। उस वक्त घर के बाहर और आंगन में कई लोग मौजूद थे, जो सीधे इस अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए।

​हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार और अपने घर के आंगन में खड़ी महिला राखी गिरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को चालक की गर्भवती पत्नी खुशबू देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। अब ललिता देवी के निधन के साथ ही इस हादसे में मौतों का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है।

​कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

​इस रफ्तार के कहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाकों में मातम पसरा है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। ​इस दिल दहला देने वाली घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।

Read Also: Latehar Accident: पेड़ के नीचे छिपकर दो दोस्त वर्षा रुकने का कर रहे थे इंतजार, लेकिन आसमान ले मौत टपक गई

Related Articles

Leave a Comment