Home » Jamshedpur News : मानगो फ्लाईओवर के निर्माण में सेफ्टी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, गिरकर मजदूर की हो गई मौत

Jamshedpur News : मानगो फ्लाईओवर के निर्माण में सेफ्टी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, गिरकर मजदूर की हो गई मौत

ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा उनके इस्तेमाल की निगरानी को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
mango flyover deadbody
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। फ्लाईओवर पर काम कर रहे मजदूर रमेश महतो की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रमेश महतो काम करने के दौरान फिसल गए और जमीन पर आ गिरे। रमेश पश्चिम बंगाल के डालकोला के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात पायल सिनेमा और वन विभाग के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से में काम पूरा करने के बाद रमेश महतो नीचे लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह काफी ऊंचाई से नीचे जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा उनके इस्तेमाल की निगरानी को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर हादसे की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Read also Jamshedpur SIR : जमशेदपुर में SIR को लेकर फैमिली ग्रुपिंग का काम शुरू, मकानों पर दर्ज होगा नेशनल हाउस नंबर

Related Articles