Home » Palamu News Hindi : झारखंड में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई बस, चार बाराती झुलसे, MMCH रेफर

Palamu News Hindi : झारखंड में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई बस, चार बाराती झुलसे, MMCH रेफर

by Rakesh Pandey
Palamu News Hindi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार को देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस की छत पर बैठे चार लोग हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बारात चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत रिमी-रामपुर जा रही थी। इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास बस की छत पर बैठे बाराती ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Read Also- Koderma News : कोडरमा में वज्रपात का कहर : मां-बेटे समेत तीन की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Related Articles

Leave a Comment