Home » Palamu News : पलामू में विषाक्त बुंदिया खाने से 150 लोग बीमार, इलाज के लिए लगी तीन प्रखंड की मेडिकल टीम

Palamu News : पलामू में विषाक्त बुंदिया खाने से 150 लोग बीमार, इलाज के लिए लगी तीन प्रखंड की मेडिकल टीम

Jharkhand Hindi News : बारात जाने से पहले गांव में लोगों को खिलाई गई थी पूड़ी और बुंदिया

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू के सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव में विषाक्त बुंदिया खाने से 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने 3 प्रखंड की मेडिकल टीम इलाज के लिए गांव भेज दी है। गांव के एक स्कूल में कैंप अस्पताल बनाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हें मेदनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

बताते हैं कि बुधवार को बोहिता गांव के एक घर से बारात निकलनी थी। इसके लिए प्रीतिभोज में पूड़ी और बुंदिया खिलाई गई। सभी ने पूड़ी और बुंदिया खाई। कुछ लोग बारात चले गए। लेकिन, अधिकतर लोग गांव में ही रुक गए थे। जो लोग गांव में रुक गए थे। उनको दस्त और उल्टी होने लगी। गुरुवार को बारात लौट कर आई तो अधिकांश बाराती भी बीमार पड़ गए। उन्हें भी उल्टी और दस्त होने लगी।

बुंदिया खाने से लोगों को हो गई फूड प्वाइजनिंग

किसी ने घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी। इसके बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव हरकत में आए। उनके निर्देश पर गुरुवार की दोपहर में गांव के एक स्कूल में अस्थाई कैंप अस्पताल बनाया गया। तीन प्रखंड की मेडिकल टीम लोगों के इलाज के लिए लगाई गई है। बीमारों में बच्चे और बूढ़े भी शामिल हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि बुंदिया खाने की वजह से लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। बुंदिया और पूड़ी का सैंपल ले लिया गया है। इस लैब में भेजा गया है। इससे पता चल जाएगा की असल में मामला क्या है।

जरूरत पड़ी तो लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाएंगे मरीज

सिविल सर्जन ने बताया की दवा और स्टाफ की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मरीजों को लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। एमएमसीएच के कुछ स्टाफ को लोगों के इलाज के लिए गांव में लगाया गया है। जल्दी स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

Read Also- Bokaro Road Accident : बोकारो में शादी समारोह से वापस घर लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Leave a Comment