Home » Ramgarh Crime: रामगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर राहुल दुबे के सात शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ramgarh Crime: रामगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; गैंगस्टर राहुल दुबे के सात शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उसके 7 शूटरों दबोच लिया रहै। गैंग का कई जिलों में आतंक है। दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना उनका मुख्य धंधा है। गैंग पतरातू में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस ने फिलहाल उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

गिरोह झारखंड के कई जिलों में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पतरातू क्षेत्र में कई बड़ी गोलीबारी की वारदातों में राहुल दुबे गैंग के अलग-अलग शूटर शामिल रहे हैं। उनमें से 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सोमवार को पतरातू क्षेत्र में ही वे सभी अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे।

पुलिस गिरफ्त में आए ये अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों में पतरातु थाने के सांकुल बस्ती निवासी विकास साल, चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी विशाल कुमार, बरकाकाना ओपी के तेलियातु गांव निवासी बिट्टू कुमार रवि, रामगढ़ थाने के पारसोतिया मोहल्ला निवासी हीरालाल कुमार, पतरातु जयनगर निवासी दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन, एहतेशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ और एक नाबालिग किशोर शामिल हैं। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, 34 गोलियां, दो मैगजीन, तीन मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

कई जगहों पर फायरिंग कर चुका है विकास

एसपी ने बताया कि सभी अपराधियों में कुख्यात विकास नामक अपराधी पतरातू के सांकुल बस्ती का रहने वाला है। उसने राहुल दुबे और उसके संगठन के लोगों के इशारे पर पिछले महीने में ही रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज के गेट पर गोली चलाई थी। इसके अलावा ओसम डेयरी प्लांट के गेट पर भी उसी ने गोली चलाई थी। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट प्रबंधन से रंगदारी मांगने के मामले में भी इसकी संलिप्तता सामने आई है। उसने उस प्लांट के गेट पर भी गोली चलाई थी।

तीन लोगों का है आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि विकास साव उर्फ विकास कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और बिट्टू कुमार रवि का आपराधिक इतिहास रहा है। विकास के खिलाफ एटीएस थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भी इसने गोलीबारी की थी। दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन काफी पुराना और शातिर अपराधी है। वर्ष 2013 से लेकर 2026 के बीच इसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पतरातू, बासल, रामगढ़ और एटीएस थाने में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। साथ ही बड़कागांव क्षेत्र में भी उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। बिट्टू कुमार रवि के खिलाफ वर्ष 2020 में रामगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

छापामारी दल में ये थे शामिल

पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर शेख अफजल, संतोष उरांव मो नौशाद, एएसआई सुजीत सिंह, जसीमुद्दीन अंसारी, तकनीकी शाखा के आरक्षी लालू सोरेन सहित अन्य शामिल थे।

Read Also: US Shooting: अमेरिका में लूट का विरोध करने पर गुजराती महिला की हत्या

Related Articles

Leave a Comment