
RANCHI (JHARKHAND): रांची के अपर बाजार स्थित एक्सप्रेस गली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा मजदूर ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। वहीं घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत का माहौल है।

