Home » Jamshedpur news : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्राचार्य की भावभीनी विदाई

Jamshedpur news : टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्राचार्य की भावभीनी विदाई

पूर्व प्राचार्य रंजना भगत व कामिनी गुप्ता को पुष्पगुच्छ और उपहार किया भेंट

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टिनप्लेट यूनियन एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महाविद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका रंजना भगत एवं निवर्तमान कामिनी गुप्ता को एक सम्मान समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, कॉलेज प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारी,   महाविद्यालय की प्राचार्य ममता स्वाई तथा महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ हुआ। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं प्राचार्य ममता स्वाई ने दोनों शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके लंबे एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।                                  शिक्षिकाओं को दिया गया है एक-एक लाख का चेक

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने दोनों शिक्षिकाओं के समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन समिति की ओर से उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के सम्मानस्वरूप प्रत्येक शिक्षिका को 1,00,000 (एक लाख रुपये) का चेक भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, प्राचार्या ममता स्वाई, शलो आभा कुमारी, रंजना भगत एवं कामिनी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने दोनों शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी में संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, संग्राम किशोर दास, सूर्यभूषण शर्मा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रिंसिपल ममता स्वाई, सीमा कुमारी, सरिता कुमारी, आभा कुमारी, नीलम दुबे, नेहा रानी, मीरा श्रीवास्तव, रीचा मिश्रा, विनीता कुमारी, बरनाली गुहा, पूजा गोराई, सविताlस्मृति मालाकार, श्रीमती सांत्वना, लीलावती देवी, राव, मरन राउतरे, अशोक कुमार, मणि राउत, जोगेश नाग तथा अन्य अतिथि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment