Home » Chaibasa News : 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव की घटना 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में मंगलवार को एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय मंजीता गोप के रूप में हुई है।

खेत से लौटे तो लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह परिजन खेत में काम करने चले गए थे। मंजीता उस समय घर पर ही थी। शाम को जब सभी खेत से लौटकर घर पहुंचे तो उन्होंने पूनम को कमरे में फंदे से लटका पाया। परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई उसका दरवाजा बंद हुआ था। मंजीता ने साड़ी का फंदा बनाकर घर की छत के धरन से बांध लिया और उससे झूल गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शाम को पुलिस को दी गई सूचना

घटना की जानकारी शाम को पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

आत्महत्या की वजह साफ नहीं

परिजनों का कहना है कि मंजीता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घर में किसी तरह का विवाद या तनाव की बात भी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद गुड़ा गांव में शोक का माहौल है। आसपास के लोगों को भी इस घटना से झटका लगा है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Read Also Chaibasa News : वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम ने शुरू किया फास्ट फूड कार्ट, विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

Related Articles