Home » Chaibasa murder News : अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर युवक को ट्रैक्टर से कुचला, सड़क पर शव रख किया विरोध प्रदर्शन : West Singhbhum Today News

Chaibasa murder News : अवैध बालू ढुलाई का विरोध करने पर युवक को ट्रैक्टर से कुचला, सड़क पर शव रख किया विरोध प्रदर्शन : West Singhbhum Today News

Jharkhand Hindi News : , ट्रैक्टर ट्राली जब्त, जांच जारी

by Rajeshwar Pandey
chaibasa news today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू का धंधा अब खूनी रूप ले रहा है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र में ऐसे ही एक मामले में अवैध रूप से बालू खनन और ढुलाई का विरोध करने पर एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुंडाई गांव निवासी दीपक प्रधान के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लाश सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है, जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं। लेकिन बालू माफिया पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बालू की तस्करी कर रहे हैं। इस पर ना तो पुलिस कार्रवाई करती है और ना ही खनन विभाग। जिस कारण बालू माफिया की मनमानी जारी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण बालू के अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है।

Read Also- Chaibasa Murder Case : फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में दहशत, पुलिस जांच में जुटी : Youth killed in Chaibasa

Related Articles