खेल डेस्क: गुजरात टाइटन्स के अब तक कप्तान रहे हार्दिंक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। यह डिसाइड होने के बाद लोगों के जेहन में सवाल उठने लगा था कि यदि हार्दिक नहीं रहेंगे, तो गुजरात टाइटन्स की कमान कौन संभालेंगे। लेकिन गुजरात टाइटन्स मैनेजमेंट ने इसे साफ कर दिया है। एलान किया गया है कि अब गुजरात टाइटन्स का कप्तानी भारत के युवा ऑपनर शुभमन गिल करेंगे।
गुजरात टाइटन्स ने एक्स पर दी शुभमन को बधाई
गुजरात टाइटन्स ने अपने एक्स हेंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें शुभमन गिल को बधाई दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि इस नई पानी में सबसे बेहतर बनने के लिए आपको बधाई। लिखा कि कैप्टन गिल रिपोर्टिंग, कैप्टन शुभमन गिल अगले सीजन में टाइटन्स का धैर्य और उत्साह का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
10 टीमों ने जारी कर दी है खिलाड़ियों की सूची
रविवार को आइपीएल की 10 टीमों ने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी। लेकिन देखने को मिला कि गुजरात टाइटन्स ने पहले एलान किया कि हार्दिक पांड्या इस सीजन में भी उनके साथ खेलेंगे। हालांकि, कमेंटेटर हर्षा भोगल ने एक्स पर पोस्ट करके पहले ही घोषणा कर दिया था कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच बहुत कुछ होने वाला है। और ऐसा हुआ भी जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

