Home » Registration for CLAT 2025: क्लैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

Registration for CLAT 2025: क्लैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

by Rakesh Pandey
Registration for CLAT 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Registration for CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से क्लैट-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन से शुरू हाे गया जाे 15 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में अभ्यर्थी इसके जरिए 24 NLU (नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी) के लगभग 3500 सीटों पर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर को होगा।

क्लैट के माध्यम से ही देश के 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन होता है। ये नेशनल लेवल एग्जाम है, ये बैचलर्स और मास्टर्स लेवल के लॉ कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कंडक्ट किया जाता है। एग्जाम 1 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। यूजी और पीजी दोनों ही कोर्स के लिए जारी किया गया है। कैंडिडेट्स क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Registration for CLAT 2025: देश में एनएलयू की संख्या 23 से बढ़कर 24 हो गई

पिछले वर्ष एनएलयू अगरतला के जुड़ने से देश में एनएलयू कि संख्या 23 से बढ़कर 24 हो गई हैं। 24 एनएलयूज़ कें यूजी कोर्स में उपलब्ध लगभग 3500 सीटों के लिए 65 हजार से विद्यार्थियों ने क्लैट 2024 में भाग लिया था। क्लैट विशेषज्ञ अभिषेक गुंजन ने बताया क्लैट का बूम है। हर साल विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कानूनी शिक्षा के माध्यम से विधि क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

आज और आने वाले समय में युवाओं को सबसे अधिक रोजगार व सुनहरा भविष्य बनाने वाला क्षेत्र कानूनी शिक्षा होगा। यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को देश व विदेश कि कम्पनियों व लाॅ फर्म में आसानी से लाखों का पैकेज मिल जाता है तथा इसी वजह से प्रतिवर्ष युवाओं का कानूनी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ रहा हैं।

Registration for CLAT 2025: आवेदन के लिए याेग्यता

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10+2 या उसके समकक्ष पढ़ाई की हो। परीक्षा में कम से कम 45% या उसके ही बराबर ग्रेड हों। एससी,एसटी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 40% या उसके ही बराबर ग्रेड हों।

जिन उम्मीदवारों ने मार्च या अप्रैल में होने वाले क्वालिफाईंग एग्जाम के लिए आवेदन किया है वे भी आवेदन कर सकते हैं। पीजी प्रोग्राम के लिए ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने एलएलबी या उसके समकक्ष डिग्री ली हो। कम से कम 50% या उसके ही बराबर ग्रेड हो। एससी एसटी के लिए कम से कम 45% या उसके ही बराबर ग्रेड होना अनिवार्य है।

Registration for CLAT 2025: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे

एक्सपर्ट के अनुसार क्लेट यूजी प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मंत्रणात्मक तकनीकों से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।

 

Read also:- Registration for XAT 2025: जैट ने अकादमिक वर्ष 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए, टॉप मैनेजमेन्ट संस्थानों के लिए गेटवे

Related Articles