Home » Jamshedpur Crime: धालभूमगढ़ में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Jamshedpur Crime: धालभूमगढ़ में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

by Mujtaba Haider Rizvi
-road- accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 के मनिका बेड़ा गांव के समीप गुरुवार को सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पाया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जमशेद के रूप में हुई है, जो धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव का रहने वाला था।

खस्सी बेचने का काम करता था व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, जमशेद खस्सी बेचने का काम करता था और गुरुवार को सुबह अपनी खस्सी की दुकान पर जा रहा था। बताते हैं कि इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और पेट्रोलिंग 4 के एएसआई अर्जुन नायक, धालभूमगढ़ थाना के एएसआई फिलिप कुजूर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन ने इस दुर्घटना को अंजाम दिया है।

Read also – Exclusive : तो कोल्हान में प्रीपेड मीटर लगने में लग जाएंगे 22 साल

Related Articles