Home » UP BEd Result 2025 : 16 जून को आएगा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम, 3.05 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

UP BEd Result 2025 : 16 जून को आएगा बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम, 3.05 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रदेश के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एडमिशन मिलेगा।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झांसी : उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषणा की तिथि का आधिकारिक एलान कर दिया है। यह परिणाम 16 जून 2025 को जारी किया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून 2025 को प्रदेश के 75 जिलों में कुल 751 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में 3.44 लाख में से 3.05 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि बीएड परिणाम 16 जून को दोपहर तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपलोड किया जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इस प्रकार चेक करें UP BEd Result 2025

  1. आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  2. “UP BEd JEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड डालें।
  4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. चाहें तो PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रकार तैयार किया गया है परिणाम
    परीक्षा के बाद OMR शीट की डबल स्कैनिंग की गई। डिजिटल आंसर-की के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। आरक्षण व वेटेज अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह परीक्षा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रदेश के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। यह परीक्षा हर वर्ष लाखों छात्रों के लिए करियर का द्वार खोलती है।

Read Also: Gorakhpur News : अब 20 जून को होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानें सीएम योगी किन दो जगहों पर करेंगे उद्घाटन

Related Articles