Home » Palamu News : एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान में कार चालक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, दो फरार

Palamu News : एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान में कार चालक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, दो फरार

by Vivek Sharma
PALAMU
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने तोलरा-लालगढ़ मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार सवार युवक को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दो मौके से भागने में सफल रहे। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने रविवार प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

अंधेरे का फायदा उठा कर दो लोग फरार

पुलिस के अनुसार हर दिन की तरह तोलरा-लालगढ़ मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान रात करीब 10:40 बजे तोलरा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार पुलिस टीम को देखकर वापस भागने लगी। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर कार को रोका, लेकिन ड्राइवर और बगल वाली सीट पर बैठा एक व्यक्ति दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

चालक समेत फरार दो लोगों की हुई पहचान

कार में बैठे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। कार में चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक पिस्तौल बरामद हुई। उसकी पहचान गुंजन मिश्रा के रूप में हुई। वह विश्रामपुर के नौगढा ओपी के ग्राम अमवा का रहने वाला है, जबकि फरार होनेवाले अमवा के रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा और नौगढा के गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गुप्ता सिंह बताए जाते हैं। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है। रविवार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार गुंजन मिश्रा को न्यायिक में भेज दिया गया।

READ ALSO: RANCHI NEWS: राजद संसदीय बोर्ड ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, प्रमंडल व जिला स्तर पर होंगे प्रभारी नियुक्त

Related Articles