Dhanbad: धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो छह साल पुराने एससी-एसटी एक्ट मामले में बरी हो गए हैं। अदालत ने इस मामले में सांसद ढुल्लू महतो को बरी करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा, छह अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। अदालत का यह फैसला तब आया।
जब मामले के शिकायतकर्ता सोनाराम मांझी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होकर ढुल्लू महतो से समझौता कर लिया। इस मामले में ढुल्लू महतो के ऊपर केस तब दर्ज हुआ था, जब वह विधायक थे। ढुल्लू महतो का कहना है कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन पर केस दर्ज कराए गए थे। यह सभी मुकदमें एक-एक करके खत्म हो रहे हैं।
अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि शिकायतकर्ता सोनाराम मांझी ने ढुल्लू महतो के ऊपर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया था। लेकिन, अब सोनाराम मांझी ने इस मामले में ढुल्लू महतो से सुलह कर ली है। ढुल्लू महतो ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। इसीलिए न्याय मिल रहा है।
डुमरी के विधायक जयराम महतो ने सांसद पर जो बयान दिया था, उसके बारे में पूछे जाने पर ढुल्लू महतो ने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्त पर उल्टी सीधी टिप्पणी करने वाले को। भगवान ही देखते हैं। धनबाद के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है।

