रांची : गवर्नर संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित ‘झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ को अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
राज्यपाल की इस मंजूरी के बाद अब यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। माना जा रहा है कि इससे विश्वविद्यालयों के प्रशासन, संचालन और शैक्षणिक ढांचे में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
सूत्रों के अनुसार, नए कानून के लागू होने से विश्वविद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन और अकादमिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। साथ ही, संस्थानों में गुणवत्ता सुधार और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा और विश्वविद्यालयों के समग्र विकास को गति देगा।

