Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक स्थित हाता दुर्गा पूजा मैदान का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। इस सौंदर्यीकरण में लगभग 5 लाख रुपए की लागत आएगी। यहां पैबर्स ब्लॉक बिछाए जाने हैं। पैबर्स ब्लॉक अधिष्ठापन के काम का शिलान्यास मंगलवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड उप प्रमुख उर्मिला सामद भी मौजूद रहीं। पूजा अर्चना के बाद शिलान्यास हुआ। शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाता चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
बरसात में श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत
यहां दुर्गा और काली मां का मंदिर है। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होता है। बरसात में यहां कीचड़ ना हो इसके लिए पैबर्स ब्लॉक बिछाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए हेमंत सरकार प्रतिबद्ध है। विधायक की अनुशंसा पर पोटका के मुक्तेश्वर धाम हरिणा और जादूगोड़ा रामकली मंदिर आदि कई धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इस मौके पर पूजा कमेटी के कृष्ण गोप, मनोज राम, सुमन मंडल, सतीश सरदार आदि मौजूद रहे।

