Home » Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा में व्यक्ति ने क्यों लगाई फांसी, एक क्लिक में जानें कारण

Jamshedpur Suicide: सीतारामडेरा में व्यक्ति ने क्यों लगाई फांसी, एक क्लिक में जानें कारण

विजय दास प्लंबर था। लेकिन, इधर बीच उसे काम नहीं मिलने की वजह से आर्थिक किल्लत हो रही थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या ((Jamshedpur Suicide) कर ली है। व्यक्ति का नाम विजय दास है। वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर का रहने वाला है। बताते हैं कि आर्थिक तंगी के चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गया।

डिप्रेशन का था शिकार

इससे उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। परिजनों ने उसे पिछले गुरुवार को एमजीएम अस्पताल (Jamshedpur Suicide) में भर्ती कराया था। सोमवार को वहां से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद वह घर आ गया था। मंगलवार की रात को पत्नी बाहर गई थी, वापस लौटी तो देखा अंदर से दरवाजा बंद है। उसने काफी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

विजय का शव देख निकल गई पत्नी की चीख

पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर विजय दास का लटकता हुआ शव देखकर पत्नी की चीख निकल गई। उसे फौरन टीएमएच ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विजय दास प्लंबर था। लेकिन, इधर बीच उसे काम नहीं मिलने की वजह से आर्थिक किल्लत हो रही थी।

Read also Jamshedpur Crime : गोलमुरी में देर रात फायरिंग से दहशत, कार पर चली गोली; 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment