Home » RANCHI NEWS : राजधानी में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, इतनी पुड़िया बरामद

RANCHI NEWS : राजधानी में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, इतनी पुड़िया बरामद

करम चौक इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की मिली थी जानकारी

by Vivek Sharma
RANCHI : रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। 159 पुड़िया बरामद।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से मां-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर की कुल 159 पुड़िया, तीन स्मार्टफोन और 7,320 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिकेत अग्रवाल, कुसुम चौबे और अंकुश चौबे के रूप में हुई है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि 31 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि विद्यानगर स्थित करम चौक इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद हटिया पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे अनिकेत अग्रवाल को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुसुम चौबे और उनके पुत्र अंकुश चौबे के घर पर छापा मारा, जहां से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई। घर की तलाशी के दौरान अलमारी में रखे पर्स से भी 45 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों ने पूछताछ में मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में अंकुश चौबे का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस अब ब्राउन शुगर की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

READ ALSO: RANCHI NEWS : स्वच्छता, जल निकासी और हरियाली पर फोकस, रांची नगर निगम ने शुरू किया तीन बड़ा अभियान


Related Articles

Leave a Comment