Home » एमजीएम और सदर अस्पताल की निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

एमजीएम और सदर अस्पताल की निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो और सदर अस्पताल, करनडीह की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जनहित में आदेश जारी करते हुए अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मानगो का नोडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को सदर अस्पताल, करनडीह का नोडल पदाधिकारी नामित किया है।

जारी निर्देश के अनुसार दोनों पदाधिकारी संबंधित अस्पतालों का नियमित निरीक्षण और अनुश्रवण करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, अस्पताल प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने तथा मरीजों और आमजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिला प्रशासन का मानना है कि नियमित निगरानी और जवाबदेही तय होने से दोनों प्रमुख सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Rajyasabha Election : झारखंड राज्यसभा चुनाव में रोचक मोड़, राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी ने खरीदा पर्चा

Related Articles