Home » Jharkhand Rajya Sabha Election : परिमल नथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने भरा नामांकन पर्चा, होगी दिलचस्प जंग

Jharkhand Rajya Sabha Election : परिमल नथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने भरा नामांकन पर्चा, होगी दिलचस्प जंग

महागठबंधन ने दिखाया दम, राजग भी मैदान में

by Nikhil Kumar
Jharkhand Rajya Sabha Election (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को महागठबंधन के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

नामांकन से पहले महागठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में गठबंधन के नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने चुनाव को लेकर महागठबंधन के आत्मविश्वास को दर्शाया। नेताओं ने दावा किया कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन हुए इस शक्ति प्रदर्शन को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया के बीच महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की।

परिमल नथवानी के साथ थीं भाजपा विधायक

रांची: झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। उद्योगपति और वर्तमान राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान भाजपा विधायक रागिनी सिंह, नवीन जायसवाल समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारकर नथवानी को समर्थन देने की रणनीति अपनाई है। सूत्रों के अनुसार जदयू, लोजपा (रामविलास) और आजसू के कुछ विधायक भी उनके प्रस्तावक बने हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

परिमल नथवानी इससे पहले वर्ष 2008 और 2014 में भी झारखंड से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में वे आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। झारखंड में उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक संबंधों को देखते हुए उनकी उम्मीदवारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नथवानी के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजरें टिक गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदान के दौरान किस उम्मीदवार को कितना समर्थन मिलता है और चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है।

Read Also- Hemant Soren News : बड़गाई जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

Related Articles

Leave a Comment