Home » Jharkhand Road Accident: सिमडेगा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो; पांच लोगों की मौत, तीन जख्मी

Jharkhand Road Accident: सिमडेगा में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो; पांच लोगों की मौत, तीन जख्मी

कोलेबिरा प्रखंड के अधरमा गांव के पास हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और उनके तीन बच्चे हैं। गाड़ी में कुल आठ लोग सवार थे। तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित अधरमा गांव के पास गुरुवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे हैं। घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घटना के पीछे का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।

मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के राहत नगर निवासी मो. मुस्तफा, उनकी पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चों के रूप में हुई है। यह परिवार लोहरदगा से सिमडेगा के लसिया की ओर जा रहा था। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

 

Related Articles

Leave a Comment