Home » Jamshedpur Hotel Raid: होटल में तीन माह से ठहरे तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, स्काइलॉन होटल में छापेमारी

Jamshedpur Hotel Raid: होटल में तीन माह से ठहरे तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, स्काइलॉन होटल में छापेमारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के कालीमाटी स्थित स्काइलॉन होटल में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 201 और 202 में कार्रवाई करते हुए तीनों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान लिंडा, सोनू और बिट्टू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों रांची के रातू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और पिछले करीब तीन महीने से होटल में ठहरे हुए थे।

पुलिस को लंबे समय से होटल में उनके ठहरने की सूचना मिलने के बाद संदेह हुआ, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों जमशेदपुर में किस उद्देश्य से रह रहे थे और इतने लंबे समय तक होटल में ठहरने की वजह क्या थी।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हिरासत में लिए गए लोगों का किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं।

Read also –Jamshedpur Politics: महिला कांग्रेस के आंदोलन वापस लेने पर सरयू का पलटवार, बोले – आंदोलन होता तो कई पुराने मामलों का सच सामने आता

Related Articles