Home » Jamshedpur News : गोलमुरी में पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Jamshedpur News : गोलमुरी में पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Jamshedpur News : घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस, पुलिस लाइन के अधिकारी और सिपाही के सहयोगी मौके पर पहुंचे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही थाना के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक चले प्रयास के बाद पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए सिपाही को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही बाबू लाल पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी तनाव के बीच वह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई कि वह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस, पुलिस लाइन के अधिकारी और सिपाही के सहयोगी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उससे बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। लगातार समझाने और भरोसा दिलाने के बाद बाबू लाल सुरक्षित नीचे उतर आया।

मीडिया से बातचीत के दौरान बाबू लाल ने कहा कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं और अब उनमें जीने की हिम्मत नहीं बची है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव और पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे।

सुरक्षित नीचे उतारने के बाद सिपाही को स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

घटना के दौरान थाना परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशील रवैये की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Read Also: Jamshedpur News: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में MLA ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई रोकने और पुनर्वास की मांग

Related Articles