Home » Gumla Accident:सड़क पर बाइक स्टंटबाजी का खूनी अंजाम!दो युवकों की गई जान, तीसरे की हालत गंभीर

Gumla Accident:सड़क पर बाइक स्टंटबाजी का खूनी अंजाम!दो युवकों की गई जान, तीसरे की हालत गंभीर

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,एक बाइक पर सवार थे तीन युवक, ट्रक से हुई जोरदार टक्कर; दो की मौके पर मौत।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गुमला :जिले के बसिया इलाके में शनिवार की रात बाइक से स्टंट करना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। कोनबीर-पालकोट रोड पर तेतरा गांव के पास बाइक की सीधे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा साथी बुरी तरह घायल है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​अचानक हुआ जोरदार धमाका

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए बेहद तेज रफ्तार में जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

राहगीरों की सूचना पर पहुंची बसिया पुलिस ने आनन-फानन में घायल को बसिया रेफरल अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ​पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also: Latehar News: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो को रौंदा, सात की मौत, पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment