नई दिल्ली, खेल डेस्क : IND Vs WI वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन मैच टीम इंडिया की पकड़ में आता हुआ दिखाई दे रहा है। भारत ने टॉस गंवाने के बाद गेंदबाजी की।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को मात्र 150 रन पर ऑलआउट कर दिया। पहले दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का मैच आज शाम 7:30 से शुरू होगा।
रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी
बता दें WTC फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि फिलहाल के लिए रोहित शर्मा ने उठे रहे सवालों का कुछ हद तक जवाब दे दिया है। रोहित शर्मा ने पहले दिन शानदार फॉर्म दिखाया है। दिन का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हो चुकी है। जायसवाल 40 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं। रोहित शर्मा के लिए राह इतनी आसान नहीं है। इस मैच में उन्हें अपने आपको पूरी तरह से साबित करने का मौका मिलेगा।
अश्विन ने 700वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया
रविचंद्रन अश्विन इस टेस्ट सीरीज के जरिए 702 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने 271वें मैच में अपना 700 वां अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। वह टेस्ट मैच में 5 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट भी ले चुके हैं। अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में अब 479 विकेट हो गए हैं। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वालों में अश्विन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
इसके साथ ही अश्विन 700 विकेट लेने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बन गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट, एकदिवसीय क्रिकेट और टी 20 मैच मिलाकर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। अश्विन से पहले भारत की ओर से अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि, अश्विन ने इस दौरान जहां हरभजन सिंह की बराबरी की, वहीं अनिल कुंबले, इशांत शर्मा के क्लब में भी शामिल हुए।
दूसरी दिन भारत की नज़र वेस्टइंडीज के ऊपर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने की रहेगी। इसके लिए टीम की ओर से पूरी रणनीति तैयार की गई।
Read Also : न्यू एजुकेशन पॉलिसी : बदल रहा शिक्षा का पूरा पैटर्न, जाने अब किस कक्षा से लागू हो जाएगा सेमेस्टर सिस्टम

