पटना। Bihar Crime: राजधानी में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस के खुली चुनौती दी है। जहां सरेआम मनेर थाना अंतर्गत के सराय पंचमुहानी के पास दवा दुकान खोल रहे व्यवसायी गोरख कुमार को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटनास्थल पर दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान नेउरा थाना अंतर्गत के जमुनीपुर निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई है।

दुकान खोलने पहुंचे थे व्यवसायी, मार दी गोली
प्रतिदिन की भांति आज भी अपने सराय पंचमुहानी के पास गोरख कुमार दुकान खोल रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधी वारदात को अंजाम देकर हथियार से फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। घटनास्थल पर दो खोखा पुलिस को बरामद हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोरख कुमार अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
वह जमीन के भी कारोबारी थे। घटना की सूचना मिलते ही मनेर प्रभारी थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी सहित आसपास के कई थानेदार अपने पूरे दल बल के साथ घटना स्थल् पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है। मनेर प्रभारी थाना अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की दवा व्यवसाय की गोली मारकर हत्या की गई है, शव को अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुए है।
प्रथम दृष्टिया मामला जमीन से संबंधित लग रहा है पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधी की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
READ MORE: खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई तेज करें: डीसी

