Home » Chaibasa News : मां-बहन की मौजूदगी में फंदे पर झूल गया ठेका मजदूर, मेघाहातुबुरु में हुई घटना से हर कोई सन्न, इलाके में शोक की लहर

Chaibasa News : मां-बहन की मौजूदगी में फंदे पर झूल गया ठेका मजदूर, मेघाहातुबुरु में हुई घटना से हर कोई सन्न, इलाके में शोक की लहर

Chaibasa News : स्थानीय लोगों ने बताया कि बाला मिलनसार और सामाजिक मेलजोल वाले स्वभाव का था। सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता था, इसलिए इलाके में काफी लोकप्रिय था।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मेघाहातुबुरु में शुक्रवार को रात में एक दर्दनाक घटना सामने आई। सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के क्वार्टर संख्या 12/5 ए-टाइप में रहने वाले 38 वर्षीय ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार बाला पिछले दो दिनों से काफी तनाव में था। वह घर से बाहर नहीं निकल रहा था और खाना भी ठीक से नहीं खा रहा था। शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर में मां और बहन की मौजूदगी में उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
कुछ देर बाद मां की नजर खिड़की से कमरे के अंदर गई। बेटे को देख वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। तुरंत किरीबुरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाला मिलनसार और सामाजिक मेलजोल वाले स्वभाव का था। सुख-दुख में हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहता था, इसलिए इलाके में काफी लोकप्रिय था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां और तीन बहनें हैं, बाला इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Read Also: Kolhan University : स्नातक सेमेस्टर-1 का एग्जाम 15 जुलाई से, छह महीने की देरी से होने जा रही परीक्षा, 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Comment