Home » West Singhbhum News : बारिश के बाद बिजली कटौती से त्रस्त शहरवासी, रात भर ब्लैकआउट

West Singhbhum News : बारिश के बाद बिजली कटौती से त्रस्त शहरवासी, रात भर ब्लैकआउट

शिकायत पर भी नहीं सुनवाई, अधिकारी भी नहीं उठाते फोन

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : बारिश के बाद भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई मोहल्लों में बुधवार की पूरी रात ब्लैकआउट रहने से जनता त्रस्त रही। शिकायत करने पर विभाग का फोन लगातार व्यस्त रहता है और अधिकारी कॉल तक नहीं उठाते, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर

बारिश होने पर शहर की बिजली कट जाती है। बारिश थमते ही आधा दर्जन से अधिक सिंगल फेस और ब्लैक आउट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बुधवार को बारिश के बाद शहर की मिट्टी पहाड़, छोटा मजीद 10 नंबर, कैनाल रोड सीआरपीएफ कैंप के तरफ,भलिया कुदर, तंबाकू पट्टी, पंडित हाता, टोकलो रोड, चांदमारी नवभारत स्कूल के पास, थाना रोड गंगोत्री नगर, नगर परिषद के पीछे, नगेंद्र नगर आदि समेत दर्जनों मोहल्लों में बुधवार शाम 5 बजे से लेकर गुरुवार 11:00 तक ब्लैकआउट था। उमस भरी गर्मी में पंखे-कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की बुरी हालत रही। रात में बिजली नहीं रहने से पानी की किल्लत भी हो गई। बिजली कटौती से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

नंबर हमेशा बिजी

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के टोल फ्री और शिकायत नंबर पर दिन-रात फोन करने पर भी लाइन व्यस्त मिलती है। सहायक विद्युत अभियंता भामा टुडू को फोन करने पर वे कॉल रिसीव नहीं करते। कर्मचारी की तो बात ही अलग है। मजबूरन उपभोक्ताओं को कार्यालय जाना पड़ता है, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होती। लोग पूछ रहे हैं कि जब शिकायत ही दर्ज नहीं होगी तो समाधान कैसे होगा।

व्यापार ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रात भर बिजली गुल रहने से छोटे दुकानदारों और घरेलू उद्योगों का काम ठप है। इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। आटा चक्की, वेल्डिंग और फ्रीज पर निर्भर दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विभाग का दावा, जनता नाराज

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद लोकल फॉल्ट के कारण दिक्कत आ रही है। मरम्मत का काम जारी है। हालांकि, जनता का आरोप है कि हर साल गर्मी में बारिश शुरू होने से पहले यही स्थिति रहती है। लोगों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर तत्काल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Read Also- Chaibasa News : घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को पीट कर किया घायल, मामला पहुंचा थाना

Related Articles

Leave a Comment