इंटरटेनमेंट डेस्क : हर साल 15 अगस्त को पूरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद आजाद हुआ था। लंबे समय तक हमारे देश के क्रांतिकारी नायकों ने अंग्रेजों से इस देश को मुक्त करने के लिए बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी। अपने त्याग और बलिदान से इस देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया। अंततः 1947 में हमारा देश आजाद हुआ।
फिल्म इंडस्ट्री ने दिए हैं एक से बढ़कर एक गीत
देश की स्वतंत्रता (Indian Independence Day) में योगदान देनेवाले देश के महान नायकों पर हमारे फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गीत बनाये गए हैं। लोगों में देशभक्ति के जुनून जगाने के लिए, लोगों में देशभक्ति का प्रेम भरने के लिए, समय-समय पर हमारे फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने बनाए जाते रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों समेत देश की सीमाओं की रक्षा करनेवाले वीर सैनिकों पर फिल्माए गए कई गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं।
भारत एक किसानों का देश है इसलिए किसानों पर भी गाने बने है। जिन गानों को सुनकर आम लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं। इमोशनल गाने बने हैं तो, जोशीले गाने भी। कई तरह के गीत हैं जो लोगों की जुबान पर रहते हैं। अक्सर लोग इन गानों को गुनगुनाते हुए नजर आ जाएंगे। अपने दिल के अंदर देशभक्ति के जुनून लाने के लिए ऐसे गीत हमेशा हमेशा अमर हो गए हैं।
क्योंकि स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) और गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसे हर जगह सुना जा सकता है। किसी देशभक्ति कार्यक्रम में भी सुना जा सकते हैं। इस बार 2023 इंडिपेंडेंस डे पर बॉलीवुड द्वारा बनाए गए कई ऐसे देशभक्ति गीतों के बारे में जानकारी देंगे जिसे सुनने के बाद आपके भीतर देश भक्ति का ज्वार उठाने लगेगा।
ऐ वतन तेरे लिए…
दिलीप कुमार, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, नसरूद्दीन शाह की फिल्म कर्मा का ये गाना कमाल का प्रभाव आज भी छोड़ता है। पिछले कई सालों से लोग इस गानें को सुन रहे हैं। कर्मा फिल्म का वो गीत जो लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है।
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=rja5OuQGpAg
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
https://www.youtube.com/watch?v=aY2v1ShtRUk
कर चले हम फिदा वतन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…. यह गीत भारतीय संगीत में अमर हो चुका है। अभी यह गीत लोगों के जुबां पर रहता है। यह गीत 1964 में आई फिल्म “हकीकत” का है। इस गीत को भारत चीन युद्ध पर फिल्माया गाया था। इस गीत को महान गायक रफी ने गाया था। इनके यह गीत सुनकर लोग रो देते है।
ए मेरे प्यारे वतन, ये मेरे बिछड़े चमन तुझ पर दिल कुर्बान
https://www.youtube.com/watch?v=jDdlOoysg4s
मन्ना डे द्वारा गाया यह गीत अभी भी लोगों के मन में
देश भक्ति के अलख जगाता है।
यह गीत 1961 में आई फिल्म “काबुली वाला” का है। इस गीत में महान नायक बलराज साहनी है। इस गीत को प्रेम धवन ने लिखा है। वहीं इस गीत को संगीत सलिल चौधरी ने सजाया है। यह गीत काफी मधुर होने के साथ इमोशनल है।
मेरे देश की धरती
https://www.youtube.com/watch?v=-5ef7epnR60
मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती यह गीत अभी भी करोड़ों भारतवासियों के जुबान पर रहता है। यह गीत भारतीय किसानों को लेकर बनाया गया था। भारत की धरती को लेकर बनाया गया था, जो हमारे करोड़ों लोगों का पेट भरने का काम करती है। यह गीत अभी भी उतना ही लोकप्रिय है जितना कि पहले लोकप्रिय था। यह गीत उपकार फिल्म की है, जो 1967 में आई थी। इस गीत को महेंद्र कपूर ने गाया था। वहीं इसमें मुख्य भूमिका में मनोज कुमार है।
संदेशे आते है
https://www.youtube.com/watch?v=ZPFnsDQsmf8
अगर देशभक्ति गीतों की बात हो और जेपी दता की 1997 में आई फिल्म बॉर्डर फिल्म की इस गीत की बात न हो तो बेमानी होगी। क्योंकि बॉर्डर फिल्म का यह गीत संदेश से आते हैं संदेश से जाते हैं यह की काफी लोकप्रिय है। अभी भी लोग इसे उतने ही सुनते है। हालांकि इसके बने हुए 25 साल के लगभग हो गए है। इस फिल्म में गीत बॉलीवुड के सुपर गायक सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गया है। वहीं इसके धुन अनु मलिक ने दी है। इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखा है। इस फिल्म में सनी देओल सुनील शेट्टी ,अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े स्टार काम किये है। इस गीत को भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान बॉर्डर पर तैनात सैनिकों पर फिल्माया गया है।
ए वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू
https://www.youtube.com/watch?v=BKx_B1VZ2kw
ए वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू यह गीत हाल ही में तैयार किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल और आलिया भट्ट है। यह गीत राजी फिल्म की है। इस गीत को सुनिधि चौहान ने गाया है। वहीं संगीत शंकर एहसान लॉय और गीत गुलजार एवं आल्मा इकबाल ने लिखा है।
तेरी मिट्टी में मिल जावां
https://youtu.be/tionpZAVPd4?si=jHVQ1aNjI3vAX6JV
2019 में आई फिल्म “केसरी” का है। इस गीत में अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। इस गीत के काफी रील्स भी बनाये गये है। इस गीत को मनोज मुत्तशिर ने लिखा है। इसे बी प्राक ने गाया है। वहीं इसके संगीत आर्कों ने दिया है।
देश मेरे…
https://www.youtube.com/watch?v=I0-IiiVgvyU
यह गीत 2021 में आई फिल्म “भूज द प्राईड ऑफ इंडिया” फिल्म की है। यह गीत वर्तमान समय में बहुत लोकप्रिय गीत है। इस गीत को बॉलीवुड के सुपर सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। वही इसके म्यूजिक आर्को ने दिया है। गीत मनोज मुंतशिर ने लिखा है। स्वतंत्रता दिवस पर इस गीत को वर्तमान में बहुत सुना जा रहा है। इस गीत में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है।
मेरा देश मेरा मुल्क
https://www.youtube.com/watch?v=PSpcTFYMNGk
मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ए वतन शांति का चमन यह फिल्म 1996 में आई “दिलजले” की है। इस गीत को मशहूर गायक कुमार शानू ने गाया है। यह गीत अभी भी लोकप्रिय है। हर स्वतंत्रता दिवस और हर देशभक्ति फंक्शन में इसे बजाया जाता है। इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखा है। वही संगीत अनु मलिक ने दिया है। इस गीत में गीत अजय देवगन, सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में है।
ए वतन ए वतन
https://www.youtube.com/watch?v=yRmnGwqyEJY
ए वतन ए वतन जाने जा जानेमन ( जलवा जलवा) यह गीत फिल्म “हिंदुस्तान की कसम” का है। इस गीत में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में है, जो एक भारतीय सैनिक की भूमिका में है। इस गीत को उदित नारायण और सुखविंदर सिंह ने गाया है। वहीं इसके गीत आनंद बक्शी ने लिखा है। इस गीत को आज भी बहुत ज्यादा सुना जाता है।

