Home » Jamtara News: पानी के छींटे को लेकर कांवरियों पर हमला,एक को बनाया बंधक; गाड़ियों में तोड़फोड़

Jamtara News: पानी के छींटे को लेकर कांवरियों पर हमला,एक को बनाया बंधक; गाड़ियों में तोड़फोड़

जामताड़ा में कांवरियों के साथ मारपीट, 200-300 लोगों की भीड़ ने घेरा; पुलिस ने छुड़ाकर बटाई जान।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​जामताड़ा: जामताड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां सड़क पर सिर्फ पानी का छींटा पड़ने की छोटी सी बात पर श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की गई। बाबा वैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ से पूजा-अर्चना कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के कांवरियों के दल पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया।

​क्या है पूरा मामला

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे छत्तीसगढ़ (बिलासपुर) के कांवरिए अपनी गाड़ियों से लौट रहे थे। चेंगायडीह गांव में सड़क के गड्ढे में भरे पानी का छींटा एक बाइक सवार पर पड़ गया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दो से तीन सौ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कांवरियों की गाड़ियों को रोककर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।

​एक गाड़ी किसी तरह निकल गई, लेकिन भीड़ ने एक कांवरिया रुद्रप्रताप सिंह को दबोच लिया। बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने तक की धमकी दी।

​पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से बची जान

​घटना के समय पीड़ित कांवरियों ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन किया और स्थानीय हिंदू संगठनों व नेताओं को सूचना दी। जामताड़ा एसडीपीओ वसीम रजा, टाउन थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।
​गांव के कुछ प्रबुद्ध नागरिकों और पुलिस की सूझबूझ से बंधक बनाए गए कांवरिए रुद्रप्रताप सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस बाकी 7 कांवरियों को भी सुरक्षित टाउन थाने ले आई।

​क्षेत्र में पुलिस की सख्ती और जांच शुरू

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के रहने वाले ये श्रद्धालु करीब 50 लोगों के जत्थे में आए थे, जिनमें से 8 लोग गाड़ियों से लौट रहे थे।
संवेदनशील इलाका होने के कारण चेंगायडीह गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
​जामताड़ा एसडीओ और पुलिस अधिकारियों ने थाने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली है। पुलिस तोड़फोड़, मारपीट और हमला करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।
Read Also:*Jharkhand CM हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी,रांची में पुलिस ने दर्ज की FIR* 

Related Articles