Home » मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर चुराए नकद सहित तीन लाख की दवाई

मेडिकल दुकान का ताला तोड़कर चुराए नकद सहित तीन लाख की दवाई

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित पूजा मेडिकल दुकान एसबेस्टस तोड़कर चोरों ने कैश काउंटर से करीब 70 हजार रुपये नकद और तीन लाख रुपये मूल्य की दवाईयां चुरा ली।

इसकी जानकारी तब हुई जब शुक्रवार को कुंवर सिंह कालोनी निवासी दवा कारोबारी सच्चिदानंद प्रसाद दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलते ही अंदर सामान दवाईयां इधर-उधर बिखरा हुआ था। छत का एक हिस्सा टूटा हुआ था। समझते देर नहीं लगी की चोरी हुई है।

चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर सेट भी तोड़कर अपने साथ ले गया। दुकानदार ने तुंरत इसकी सूचना डोरंडा थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि, अभी तक चोर का कुछ पता नहीं चल सका है। इधर, दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस को दिये बयान में दुकानदार सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि गुरुवार की रात 10.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह में दुकान खोलते ही सामने देखा की छत टूटी हुई है। दुकान के रैक में सस्ती व महंगी दोनों दवाईयां लगी थी लेकिन चोरी गए अधिकतर दवाईयां महंगी है।

दुकानदार के अनुसार अभी करीब तीन लाख रुपये मूल्य की दवाईयां चोरी होने का अनुमान है। दवाईयों का मिलान करने के बाद ही पता चलेगा कि वास्तव में कितनी की दवाईयां चोरी हुई। हालांकि, जिस प्रकार से महंगी दवाईयां चोरी हुई है इससे संभावना जतायी जा रही है कि चोर दवा के बारे मे पूरी जानकारी रखता है।

READ ALSO : जमशेदपुर में सजे दुर्गा पूजा पंडाल, दर्शन को उमड़े भक्त

Related Articles