Home » Jamshedpur News : नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक, पीयर प्रेशर से बचने का दिया संदेश

Jamshedpur News : नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक, पीयर प्रेशर से बचने का दिया संदेश

टेल्को विद्या भारती चिन्मया स्कूल में चला ‘नशा मुक्ति अभियान’ 

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में बुधवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन और प्राचार्या मीना विल्खू के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले एवं व्यसनी पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनसे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
विद्यालय के ज्ञानम् सभागार में आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को विशेष रूप से साथियों के दबाव (पीयर प्रेशर) को समझने और ऐसी परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सही निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों को स्पष्ट रूप से ‘न’ कहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के उपायों को सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया। यह पहल भारत सरकार के ‘विकसित भारत’ अभियान से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित की गई।

प्राचार्या मीना विल्खू ने कहा कि विद्यार्थियों में सही निर्णय लेने का आत्मविश्वास विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Comment